iPhone और Android पर YouTube Shorts गैलरी में कैसे सेव करें
YouTube का अपना डाउनलोड करें (Download) बटन वीडियो को सिर्फ़ YouTube ऐप के अंदर ऑफ़लाइन देखने के लिए सेव करता है, YouTube Premium के साथ या कुछ देशों में फ़्री, इसलिए वह कभी कोई Short आपकी गैलरी या कैमरा रोल में नहीं डालता। तो YouTube Shorts गैलरी में कैसे सेव करें, असली वीडियो फ़ाइल के रूप में? अपना Short YouTube Studio से डाउनलोड करें, क्रिएटर से कॉपी लें, या ऐसे पब्लिक Short के लिए वेब टूल इस्तेमाल करें जिसे रखने की आपको अनुमति है।
नीचे हर तरीका है, फिर iPhone और Android पर फ़ाइल को गैलरी में ले जाने का तरीका।
एक नज़र में आपके ऑप्शन
| तरीका | किसके लिए | आपको क्या मिलता है | असली फ़ाइल? |
|---|---|---|---|
| YouTube का डाउनलोड करें | वे वीडियो जो आप देखते हैं; Shorts के लिए सिर्फ़ सीमित तरीके से (नीचे देखें) | YouTube ऐप के अंदर एक ऑफ़लाइन कॉपी | नहीं |
| YouTube Studio | आपके अपने Shorts | 720p या 360p में MP4 | हाँ |
| क्रिएटर से पूछें | किसी और का Short | वे जो भी फ़ाइल भेजें | हाँ |
| Savoclip | पब्लिक Shorts, जिन्हें रखने की आपको अनुमति है | HD या SD में MP4, या MP3 ऑडियो | हाँ |
YouTube का डाउनलोड बटन गैलरी में सेव क्यों नहीं करता
YouTube कहता है कि डाउनलोड आपके डिवाइस में एन्क्रिप्ट करके सेव किए जाते हैं और उन्हें सिर्फ़ YouTube ऐप में देखा जा सकता है। आपका गैलरी या फ़ोटो ऐप उन्हें नहीं देख सकता। ऑफ़लाइन डाउनलोड:
- सिर्फ़ तभी चलते हैं, जब आप उसी अकाउंट से साइन इन हों;
- कम से कम हर 29 दिन में, या कुछ देशों में हर 48 घंटे में, इंटरनेट कनेक्शन मांगते हैं;
- आपकी Premium सदस्यता खत्म होने पर काम करना बंद कर देते हैं;
- नए फ़ोन पर नहीं जाते, भले ही अकाउंट वही हो।
YouTube ऐप ऑडियो या MP3 फ़ाइलें भी सेव नहीं कर सकता।
क्या Shorts ऑफ़लाइन डाउनलोड हो सकते हैं?
सिर्फ़ सीमित तरीके से, और हमेशा ऐप के अंदर।
- YouTube Premium: स्मार्ट डाउनलोड (Smart Downloads) आपकी वॉच हिस्ट्री से चुने गए Shorts अपने-आप सेव करता है, ताकि आपके पास ऑफ़लाइन देखने के लिए कुछ हो। यह Android पर शुरू हुआ, और YouTube ने सितंबर 2025 में इसे iPhone पर पूरी तरह उपलब्ध कराया। YouTube के हेल्प पेज यह नहीं बताते कि आप खुद चुना हुआ कोई एक Short कैसे डाउनलोड करें।
- Premium Lite: YouTube कहता है कि Shorts पर डाउनलोड उपलब्ध नहीं हैं।
- कुछ देशों में फ़्री डाउनलोड: भारत, इंडोनेशिया और नाइजीरिया समेत कई देशों में YouTube, Premium के बिना “कुछ वीडियो” डाउनलोड करने देता है। वह यह नहीं बताता कि इनमें Shorts शामिल हैं या नहीं।
YouTube Studio में अपने Shorts डाउनलोड करें
अगर Short आपने बनाया है, तो YouTube आपको उसे वीडियो के साइज़ के हिसाब से 720p या 360p की MP4 फ़ाइल के रूप में सेव करने देता है। यह सिर्फ़ आपके अपने अपलोड के लिए काम करता है।
अपने फ़ोन पर
YouTube ऐप में:
- नीचे अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो (आप, अंग्रेज़ी में You) पर टैप करें।
- आपके वीडियो (Your videos) पर टैप करें।
- शॉर्ट वीडियो (Shorts) टैब पर टैप करें।
- Short ढूंढें और उसके तीन बिंदु वाले मेन्यू पर टैप करें।
- डिवाइस पर सेव करें (Save to device) पर टैप करें।
YouTube Studio ऐप में रास्ता है: कॉन्टेंट (Content) → शॉर्ट वीडियो → Short के पास तीन बिंदु वाला मेन्यू → डिवाइस पर सेव करें।
YouTube का हेल्प पेज यह नहीं बताता कि फ़ाइल किस फ़ोल्डर में जाती है। पहले अपनी गैलरी या फ़ोटो ऐप में देखें।
कंप्यूटर पर
- studio.youtube.com पर जाएं और साइन इन करें।
- बाईं ओर के मेन्यू में कॉन्टेंट पर क्लिक करें, फिर शॉर्ट वीडियो टैब पर।
- Short ढूंढें, उसके तीन बिंदु वाले मेन्यू पर क्लिक करें, फिर डाउनलोड करें (Download) पर क्लिक करें।
MP4 वहीं जाती है जहाँ आपका ब्राउज़र डाउनलोड सेव करता है, आमतौर पर डाउनलोड (Downloads) फ़ोल्डर में।
अगर यह काम न करे, तो ये चेक करें:
- आप ऐसा Short डाउनलोड नहीं कर सकते जो हटा दिया गया हो, जिस पर कॉपीराइट या कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की स्ट्राइक हो, या जिसमें पहले से अनुमति पा चुका ऑडियो ट्रैक इस्तेमाल हुआ हो।
- एक ही वीडियो 24 घंटे में पांच बार तक डाउनलोड कर सकते हैं। एक दिन बाद ऑप्शन फिर से आ जाता है।
- अपने चैनल के सारे वीडियो एक साथ सेव करने के लिए YouTube, Google Takeout का सुझाव देता है।
वही क्लिप TikTok या Reels पर भी पोस्ट कर रहे हैं? हर ऐप के वीडियो स्पेक्स देखें। अपने TikTok भी कहीं और ले जा रहे हैं? देखें अपने सभी TikTok वीडियो कैसे डाउनलोड करें।
किसी और का Short? क्रिएटर से पूछें
किसी दूसरे व्यक्ति का Short पाने का सबसे आसान तरीका है उनसे मांगना। क्रिएटर ऊपर दिए स्टेप से उसे YouTube Studio में डाउनलोड करके फ़ाइल आपको भेज सकते हैं।
- क्रिएटर से संपर्क करें और Short का लिंक भेजें।
- बताएं कि आप उसे कैसे और कहाँ इस्तेमाल करना चाहते हैं, और उन्हें क्रेडिट कैसे देंगे।
- इस्तेमाल करने से पहले लिखित में साफ़ हाँ का इंतज़ार करें।
सोशल मीडिया वीडियो डाउनलोड करने के नियमों पर हमारी गाइड में एक मैसेज है, जिसे आप कॉपी कर सकते हैं।
Savoclip से पब्लिक Short सेव करें
Savoclip, Safari, Chrome या किसी भी दूसरे ब्राउज़र में चलता है, न ऐप चाहिए, न साइन-अप। यह सिर्फ़ पब्लिक Shorts के साथ काम करता है, और हमारे सर्वर पर कुछ भी स्टोर नहीं होता। आप HD वीडियो (जहाँ YouTube देता है), छोटी SD फ़ाइल या MP3 ऑडियो चुन सकते हैं।
- YouTube में Short खोलें और शेयर करें → लिंक कॉपी करें पर टैप करें। अटक गए? देखें वीडियो का लिंक कैसे कॉपी करें।
- हमारा YouTube Shorts डाउनलोडर खोलें, पेस्ट पर टैप करें, फिर डाउनलोड पर।
- HD या SD वीडियो चुनें, या सिर्फ़ आवाज़ के लिए MP3 ऑडियो।
- नीचे दिए स्टेप से वीडियो को अपनी गैलरी में ले जाएं।
इसे सिर्फ़ उन Shorts के लिए इस्तेमाल करें जिन्हें रखने की आपको अनुमति है: आपके अपने, जिनके लिए क्रिएटर ने हाँ कहा है, या ऐसा कॉन्टेंट जिसका लाइसेंस इसकी इजाज़त देता है। YouTube की शर्तें सिर्फ़ वहीं डाउनलोड करने की इजाज़त देती हैं जहाँ YouTube खुद डाउनलोड का ऑप्शन देता है, या फिर YouTube और अधिकार रखने वालों की अनुमति से, इसलिए पब्लिक होने भर से किसी Short को सेव करने का हक आपको नहीं मिल जाता। सोशल मीडिया वीडियो डाउनलोड करना कानूनी है या नहीं, इस पर हमारी गाइड बुनियादी बातें समझाती है।
अगर आप सेव किया हुआ Short शेयर करते हैं, तो @हैंडल से क्रिएटर को क्रेडिट दें और ओरिजिनल का लिंक दें। क्रेडिट देना अच्छी बात है, लेकिन यह अनुमति की जगह नहीं लेता।
iPhone और Android पर YouTube Shorts गैलरी में कैसे सेव करें
ब्राउज़र में डाउनलोड किया गया वीडियो सीधे आपकी गैलरी में नहीं जाता। उसे वहाँ ले जाने का तरीका यह है।
iPhone
iPhone पर फ़ाइल फ़ाइल (Files) ऐप में जाती है, तस्वीर (Photos) ऐप में नहीं।
- फ़ाइल खोलें और ब्राउज़ करें → डाउनलोड पर टैप करें। अगर यह न दिखे, तो पहले iCloud Drive पर टैप करें।
- Short खोलने के लिए उस पर टैप करें।
- शेयर करें → वीडियो सहेजें (Save Video) पर टैप करें।
- उसे तस्वीर → संग्रह → हाल ही में सहेजे गए में ढूंढें।
Chrome में डाउनलोड किया? तो इसकी जगह मेरे iPhone पर → Chrome में देखें। iPhone में वीडियो गैलरी में सेव करने वाली हमारी गाइड में iPad के बारे में, और वीडियो सहेजें न दिखने पर क्या करें, यह भी बताया गया है।
Android
Android पर फ़ाइल Download फ़ोल्डर में जाती है।
- Google Photos खोलें।
- संग्रह → इस डिवाइस पर मौजूद फ़ोल्डर पर टैप करें।
- Download फ़ोल्डर खोलें।
गैलरी ऐप हर फ़ोन कंपनी के अलग होते हैं। अगर आपका गैलरी ऐप Short नहीं दिखाता, तो अपना फ़ाइल मैनेजर खोलकर Download में देखें, या हमारी गाइड Android में डाउनलोड किया वीडियो कहाँ जाता है देखें।
MP3 तस्वीर (Photos) ऐप या आपकी गैलरी में नहीं दिखेगा, क्योंकि वे सिर्फ़ फ़ोटो और वीडियो दिखाते हैं। उसे iPhone पर फ़ाइल में या Android पर Download फ़ोल्डर में ढूंढें।
दूसरे ऐप से भी सेव कर रहे हैं? देखें TikTok वीडियो सेव क्यों नहीं हो रहा और Instagram Reel डाउनलोड क्यों नहीं हो रही।
स्रोत
- YouTube मदद: YouTube पर, ऑफ़लाइन वीडियो के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- YouTube मदद: YouTube Premium की सदस्यता लेकर, बिना इंटरनेट के वीडियो देखना
- YouTube मदद: चुनिंदा देशों और इलाकों में मोबाइल पर बिना इंटरनेट के वीडियो देखने की सुविधा
- YouTube मदद: डाउनलोड किया गया वीडियो चल नहीं रहा है
- YouTube मदद: YouTube Premium पर स्मार्ट डाउनलोड की सुविधा का इस्तेमाल करना
- YouTube कम्यूनिटी (TeamYouTube): Premium के नए फ़ीचर और ज़्यादा जगहों पर (सितंबर 2025, अंग्रेज़ी में)
- 9to5Google: YouTube Premium में हाई-क्वालिटी ऑडियो, तेज़ प्लेबैक स्पीड और बहुत कुछ (26 सितंबर 2025, अंग्रेज़ी में)
- YouTube मदद: YouTube पर Premium Lite की सदस्यता लेने के बारे में जानकारी
- YouTube मदद: अपलोड किए गए YouTube वीडियो डाउनलोड करना
- YouTube मदद: YouTube Studio में वीडियो क्लिप और शॉर्ट वीडियो बनाने की सुविधा
- YouTube मदद: वीडियो और चैनल शेयर करना
- YouTube सेवा की शर्तें (अंग्रेज़ी में)
- Google Photos मदद: दूसरे ऐप्लिकेशन और डिवाइस की फ़ोटो खोजना
- Apple सहायता: अपने iPhone या iPad पर डाउनलोड की गई फ़ाइलें कहाँ मिलेंगी (अंग्रेज़ी में)
- Apple iPhone यूज़र गाइड: iPhone पर हाल ही में सहेजी गई तस्वीरें और वीडियो ढूँढें
17 नवंबर 2026 को जाँचा गया। ऐप अक्सर बदलते हैं; अगर यहाँ कुछ पुराना हो गया है, तो हमें [email protected] पर बताएं।